14 फरवरी 2019...पुलवामा से बालाकोट तक, आतंक के खिलाफ भारत का निर्णायक कदम
14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए. इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक रुख अपनाया.
14 फरवरी 2019 भारत के लिए एक गहरे घाव की तरह है. पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से टक्कर मारकर इस वारदात को अंजाम दिया. जांच में सामने आया कि साजिश पहले से रची गई थी और हमलावर को खास प्रशिक्षण दिया गया था. इस घटना के बाद देशभर में गुस्सा उमड़ा. जवाब में भारत ने सख्त कदम उठाते हुए बालाकोट में एयरस्ट्राइक की और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अब सीधी और मजबूत प्रतिक्रिया देने की नीति अपना चुका है.


