कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार 1984 सिख दंगा मामले में दोषी करार, 18 फरवरी को सजा पर बहस
सज्जन कुमार के खिलाफ मामला पहले पंजाबी बाग थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में यह जांच विशेष जांच दल ने की. अदालत ने 16 दिसंबर 2021 को उनके खिलाफ आरोप तय किए, यह कहते हुए कि 'प्रथम दृष्टया' मामले में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.

Sikh Riots Case: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख दंगों में दोषी ठहराया गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और सजा पर बहस के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की है. यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में हुए पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है. विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले की जांच की और बाद में सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा भड़की थी, सज्जन कुमार ने भीड़ का नेतृत्व किया था. इस दौरान, सिखों की संपत्तियों को लूटकर, आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. आरोप है कि सज्जन कुमार ने हत्या की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से भाग लिया. विशेष रूप से, सरस्वती विहार में जसवंत और उनके बेटे की हत्या कर दी गई, और उनके घर को लूटने के बाद आग लगा दी गई.
#WATCH | Delhi: On former Congress MP Sajjan Kumar's conviction in a 1984 anti-Sikh riot case, Advocate HS Phoolka says "Today the CBI Special Court Judge Kaveri Baweja has convicted Sajjan Kumar for the murder of two Sikhs in 1984. This is a case involving the murder of Jaswant… pic.twitter.com/Xsidaw2hm8
— ANI (@ANI) February 12, 2025
सज्जन कुमार पर साल 2021 में आरोप हुए थे तय
सज्जन कुमार के खिलाफ मामला पहले पंजाबी बाग थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में यह जांच विशेष जांच दल ने की. अदालत ने 16 दिसंबर 2021 को उनके खिलाफ आरोप तय किए, यह कहते हुए कि 'प्रथम दृष्टया' मामले में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. अदालत ने यह भी माना कि सज्जन कुमार न केवल इस हिंसक घटना के हिस्से थे, बल्कि उन्होंने उस भीड़ का नेतृत्व भी किया था.
#WATCH | Delhi: On former Congress MP Sajjan Kumar's conviction in a 1984 anti-Sikh riot case, Delhi Sikh Gurudwara Management Committee (DSGMC) General Secretary Jagdip Singh Kahlon says, "... Sajjan Kumar who was leading the Sikh massacre 40 years ago has been convicted and he… pic.twitter.com/Hu8SBh7amf
— ANI (@ANI) February 12, 2025
तिहाड़ जेल में बंद हैं सज्जन कुमार
सज्जन कुमार वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इससे पहले, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे. इस मामले में सजा पर बहस 18 फरवरी को होगी, और तब ही यह तय किया जाएगा कि उन्हें कितनी सजा मिलती है. 1984 के सिख दंगों के मामले में सज्जन कुमार की सजा का निर्णय पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई का परिणाम है, जो सिख समुदाय के लिए न्याय की प्रतीक्षा कर रहा था.


