भजनलाल पर किए गए बयान को लेकर रेखा शर्मा ने मांगी माफी, कुलदीप बिश्नोई ने भी किया समर्थन
बीजेपी की संसद रेखा शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है हाल ही में रेखा शर्मा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री पर एक विवादित बयान देते हुए उन्हें बदमाश कह दिया था. जिसके बाद अब उन्होंने सभी से मांफी मांगी है.

हरियाणा: बीजेपी की संसद रेखा शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें, हाल ही में रेखा शर्मा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री पर एक विवादित बयान देते हुए उन्हें बदमाश कह दिया था. वहीं अब उन्होंने अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने अपना बयान वापस लेने की भी बात कही है. उन्होंने आगे क्या कुछ कहा चलिए जानते है.
सोशल मीडिया पोस्ट किया वीडियो
बीजेपी सांसद ने हरियाणा बीजेपी के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश की जा रही है और उनकी इरादा किसी को भी ठेस पहुंचने का नहीं था. बता दें, रेखा शर्मा के माफी वाले वीडियो के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने उनकी सरहाना की है. इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से एफआईआर वापस लेने और विवाद को आगे न बढ़ाने की बात कही है. उन्होंने कहा पार्टी की गरिमा को बनाए रखे.
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल जी पर दिए गए अपने बयान पर राज्यसभा सांसद @sharmarekha जी pic.twitter.com/tl5z6bCLnI
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 15, 2026
रेखा शर्मा ने अपने वीडियो में कहा "पंचकूला नगर निगम चुनाव रैली के दौरान मेरे दिए गए बयान को वीडियो में तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है. मेरे इरादा किसी भी व्यक्ति को ठेस पहुंचाने का नहीं था, बस मेरी बयान पार्टी की कार्यप्रणाली के खिलाफ थी. वहीं जहां तक पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जी की बात है तो उनके परिवार के कई सदस्य हमारी पार्टी का हिस्सा है और मेरे दिल में उनके सम्मान हमेशा से ही लिए की भावना है. अगर फिर भी मेरे बयान से अगर किसी को दुख या ठेस पहुंचा है तो मैं अपना बयान वापस लेती हूं और माफी मांगती हूं."
नेता कुलदीप बिश्नोई ने क्या कहा
रेखा शर्मा की इस सफाई के बाद वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने वीडियो शेयर करते हुए कहा "मैं रेखा शर्मा की सफाई से संतुष्ट हूं और जिस तरफ से उन्होंने सभी से माफी मांगी मैं उसकी सरहाना करता हूं" भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने आगे कहा कि मैं इस मामले को लेकर स्व. भजनलाल के सभी समर्थकों का दिल आभार व्यक्त करता हूं. इस संकट की घड़ी में आप सभी ने हमारे स्वाभिमान, सम्मान और भावनाओं के लिए मजबूती से आवाज उठाई, जिसे देखकर मैं काफी भावुक हो उठा.इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह मुद्दे पर और कोई वीडियो साझा न करें. वहीं जो शिकायतें और एफआईआर हुई उन्हें वापस ले लें.
भाजपा की संस्कृति - सम्मान, संयम और संगठन 🪷
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 15, 2026
भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता @bishnoikuldeep जी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया 🙏 pic.twitter.com/gcT6EHalJE


