Hyderabad News : राष्ट्रपति मुर्मू ने की वायुसेना अकादमी संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा

Indian Air Force : संयुक्त स्नातक परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सशस्त्र बलों को रक्षा तैयारियों के एकीकृत परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखना होगा।

Nisha Srivastava

Indian Air Force : शनिवार 17 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हैदराबाद के पास डुंडीगल में वायुसेना अकादमी में 211वें कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार ऐसा पहली बार है जब राष्ट्रपति समीक्षा अधिकारी हैं। सीजीपी का कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायु सेना की सभी ब्रांच के फ्लाइट कैडेटों के प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण के पूरे होने पर किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन

संयुक्त स्नातक परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सशस्त्र बलों को रक्षा तैयारियों के एकीकृत परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि हमारी वायु सेना एक उच्च-तकनीकी युद्ध से लड़ने की चुनौतियों सहित सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार होने के लिए कदम उठा रही है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा रक्षा मंत्रालय के स्वेदेशीकरण के प्रयासों के बारे में जानकर मैं बहुत खुश हूं।

फ्लाइट कैडेटों का सम्मान

वायुसेना अधिकारी के मुताबिक परेड के दौरान प्रशिक्षण का सफल समापन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया। उन्हें विंग्स और ब्रेवेट्स भी लगाए जाते हैं। यह इस बात पर आधारित है कि उनकी नियुक्ति किस शाखा में की जाएगी। खबरों के अनुसार ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर आने वाली फ्लाइंग ब्रांच के फ्लाइट कैडेट को परेड की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें प्रदर्शन के लिए स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व राष्ट्रपति की पट्टिका से सम्मानित किया गया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag