NIRF Rankings 2025: यूनिवर्सिटीज की NIRF रैंकिंग जारी, लगातार 7वीं बार IIT मद्रास नंबर-1, देखें पूरी लिस्ट

NIRF Ranking 2025 में एक बार फिर IIT मद्रास ओवरऑल और इंजीनियरिंग कैटेगरी में नंबर-1 बना, जबकि हिंदू कॉलेज ने लगातार दूसरी बार कॉलेज कैटेगरी में टॉप किया.

calender

NIRF Ranking 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 (NIRF Ranking 2025) जारी कर दी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इस लिस्ट का ऐलान किया. इस साल भी आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने ओवरऑल कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है. ये लगातार सातवां साल है जब आईआईटी मद्रास देश का नंबर-1 संस्थान बना है. इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी आईआईटी मद्रास ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. वहीं कॉलेज कैटेगरी में दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिंदू कॉलेज लगातार दूसरी बार नंबर-1 बना है. पिछले साल इसने डीयू के ही मिरांडा हाउस को पछाड़कर टॉप पोजीशन हासिल की थी. छात्र एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर पूरी रैंकिंग चेक कर सकते हैं.

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में क्या खास?

ये एनआईआरएफ रैंकिंग का 10वां संस्करण है. 2016 में शुरू हुई इस रैंकिंग में हर साल बदलाव होते रहे हैं. 2024 में इसमें 16 कैटेगरी थीं, जबकि इस साल एक नई कैटेगरी सस्टेनेबिलिटी (SDG) जुड़ने के बाद कुल 17 कैटेगरी हो गई हैं. इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी और स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी शामिल हैं.

रैंकिंग के पैरामीटर में टीचिंग, लर्निंग, रिसोर्सेज, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम्स और आउटरीच को प्रमुखता दी जाती है. इन्हीं के आधार पर कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को रैंकिंग दी जाती है.

ओवरऑल कैटेगरी में टॉप संस्थान

आईआईटी मद्रास – नंबर 1 

(बाकी संस्थानों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है)

टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड

आईआईटी दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर

मैनेजमेंट डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर

भारत के टॉप-10 कॉलेज

हिंदू कॉलेज, दिल्ली

मिरांडा हाउस, दिल्ली

हंसराज कॉलेज, दिल्ली

किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली

सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज, कोलकाता

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली

सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता

PSGR कृष्णामल कॉलेज फॉर वुमन, कोयंबटूर

पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस, कोयंबटूर

टॉप-5 मेडिकल कॉलेज

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), नई दिल्ली

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ

टॉप-10 यूनिवर्सिटीज

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), नई दिल्ली

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी

अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़

First Updated : Thursday, 04 September 2025