कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते बोले जेपी नड्डा: वो PFI का समर्थन करते हैं और हमारी सरकार PFI पर बैन लगाती है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यानी रविवार को कर्नाटक के दावणगेरे जिले के होनाली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 'यह चुनाव कर्नाटक और उसके लोगों के भविष्य के लिए है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यानी रविवार को कर्नाटक के दावणगेरे जिले के होनाली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 'यह चुनाव कर्नाटक और उसके लोगों के भविष्य के लिए है। यह केवल उम्मीदवारों और पार्टियों का चुनाव नहीं है। आज कर्नाटक के तुमकुरु में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है। यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा बनने जा रहा है। आज करीब 1 लाख करोड़ रुपए सिर्फ हाईवे पर खर्च किए जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार जहां देश को आगे बढ़ा रही है, कर्नाटक को आगे बढ़ा रही है, वहीं बोम्मई जी और येदियुरप्पा जी भी कर्नाटक को डबल इंजन पावर के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।'

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 'जब एच डी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने केवल 17 किसानों के नाम केंद्र को भेजे थे। सिद्धारमैया ने पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना में अड़ंगा लगा दिया। इन योजनाओं के लाभार्थी गरीब और जरूरतमंद थे। हमने एससी के लिए 2%, एसटी के लिए 4%, लिंगायतों के लिए 2% आरक्षण बढ़ाया है। सिद्धारमैया और कांग्रेस के अन्य नेता धमकी दे रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे इन आरक्षणों को वापस ले लेंगे। वे धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं जो असंवैधानिक है।'

PFI का समर्थन करती है कांग्रेस 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि 'कांग्रेस पार्टी जब-जब आती है समाज में झगड़ा कराने का काम करती है और जो झगड़ा करते हैं उनको प्रश्रय देती है। वो PFI का समर्थन करते हैं और हमारी सरकार PFI पर बैन लगाती है। आज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। जब उनकी सरकार थी तब करोड़ों घोटाले हुए थे। ये लोग घोटालों में डूबे हुए हैं और इन्हें भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर बात करना शोभा नहीं देता। कांग्रेस के डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी वे आरोपी हैं। कांग्रेस के बड़े नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर है।
 

calender
30 April 2023, 03:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो