भारत 15 अगस्त (शुक्रवार) को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार नई दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री, अनुच्छेद 370 और स्वदेशी जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.
पीएम मोदी लालकिले की प्राचीर पहुंचने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन किया. इसके बाद वह सीधे लालकिला पहुंचे. जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया. पीएम केसरिया पगड़ी, भगवा जैकेट और तिरंगा स्टोल पहनकर झंडा फहराने पहुंचे.
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है. एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है. संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को प्रकाश दे रहा है. ये सामूहिक सिद्धियों का पर्व है. लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं. हमने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त का विशेष महत्व भी देख रहा हूं. आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला. हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी और पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस तरह कत्लेआम किया. धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया. पत्नी के सामने पति को गोलियां, बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है.
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है. पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं. हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है. देश के सीने को झलनी कर दिया गया है. हमने आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे. वो मानवता के समान दुश्मन हैं. उनमें कोई फर्क नहीं है. भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है. न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अर्से से हो रही है. लेकिन हम इसे नहीं सहेंगे. हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है.
जब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, तब भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर आकाश से फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की. इनमें से एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज लेकर चला, जबकि दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीकात्मक ध्वज प्रदर्शित किया. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के लिए भारतीय वायुसेना समन्वयक सेवा की भूमिका निभाई.
First Updated : Friday, 15 August 2025