Operation Sindoor की ताजा ख़बरें
Operation Sindoor
Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे, PM मोदी समेत कई मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयसंकर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदल दिए. देशभक्ति और सैन्य सम्मान से जुड़ी इस पहल ने ऑनलाइन खूब चर्चा बटोरी और समर्थकों में नया उत्साह भर दिया.
ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर सख्त हुए ट्रंप, 50% टैरिफ लगाने की दी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े देशों को बड़ा संदेश दिया है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करता है तो उस देश को अमेरिका द्वारा निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर भारी शुल्क का सामना करना पड़ सकता है.
सिंधु जल संधि को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ले गया पाकिस्तान, जानिए भारत कैसे दे रहा इंटरनेशनल जवाब
भारत ने हेग में मध्यस्थता अदालत की कार्यवाही को अवैध बताते हुए इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया है. भारत का कहना है कि सिंधु जल संधि निलंबित है, इसलिए वह किसी भी जवाब देने के लिए बाध्य नहीं है. वहीं, पाकिस्तान इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की कोशिश कर रहा है.
कर्तव्य पथ पर पहली बार S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का होगा प्रदर्शन, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के
एस-400 वायु रक्षा प्रणाली पहली बार 26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर में इसकी अहम भूमिका रही. त्रि-सेवा झांकी, आधुनिक हथियार और 30 झांकियां भारत की सैन्य शक्ति व आत्मनिर्भरता दर्शाएंगी.
संतुलित, जिम्मेदार और निर्णायक, भारत का प्रचंड प्रहार...ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान, सेना ने जारी किया वीडियो
सेना दिवस 2026 पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया, जिसमें मई 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों, एयरबेस और रडार पर किए गए सटीक हमलों और पहलगाम हमले का जवाब दिखाया गया.
वह अब मस्जिद नहीं रही...LeT कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने माना पाकिस्तान आतंकवाद का साथी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का खौफ
लश्कर-ए-तैबा कमांडर हाफिज रऊफ ने स्वीकारा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने मुरीदके मुख्यालय को नष्ट कर दिया. उन्होंने पाकिस्तान और चीन के समर्थन का भी उल्लेख किया, जबकि आतंकवादियों की पुनर्गठन गतिविधियां जारी रहने की जानकारी दी.
ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान, अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों से की 50 से अधिक मीटिंग्स
अमेरिकी FARA दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए वाशिंगटन में आक्रामक लॉबिंग की, 50 से अधिक बैठकों की मांग की और भारत से तीन गुना ज्यादा खर्च किया.
2026 में फिर होगा भारत-Pak युद्ध? जानें क्या कहती है अमेरिका थिंक टैंक की ये रिपोर्ट
अमेरिकी थिंक टैंक सीएफआर की रिपोर्ट ने चेताया है कि 2026 में भारत-पाकिस्तान तनाव फिर सशस्त्र संघर्ष में बदल सकता है. बढ़ती आतंकी गतिविधियां, हथियारों की दौड़ और क्षेत्रीय अस्थिरता दक्षिण एशिया के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की तैयारियों से घबराया पाकिस्तान, LoC पर तैनात किए एंट्री ड्रोन सिस्टम
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों से चिंतित पाकिस्तान ने एलओसी के पास पीओके में बड़े पैमाने पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं. बढ़ती सैन्य तैयारियों और संभावित ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के डर से उसकी सुरक्षा सतर्कता तेज हो गई है.

