INDIA Alliance Meeting: राहुल गांधी ने किया फोन तो ममता बनर्जी ने बताई इंडिया गठबंधन में शामिल ने होने की असली वजह

INDIA Alliance Meeting: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद इंडिया गठबंधन में बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच दिल्ली में आज 6 दिसंबर होने वाली बैठक टाल दी गई है....

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

INDIA Alliance Meeting: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद इंडिया गठबंधन में बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच दिल्ली में आज 6 दिसंबर होने वाली बैठक टाल दी गई है. दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव ने बैठक में भाग लेने से मना कर दिया था. इस बीच ममता बनर्जी ने इस मीटिंग से शामिल न होने की वजह बताई है. साथ ही बैठक को लेकर राहुल गांधी ने फोन किया था. 

ममता बनर्जी ने कहा, "मेरे परिवार में किसी की शादी है, जिस वजह से मै नहीं आ पा रही हूं विवाह के बाद शुक्रवार 8 दिसंबर को मैं कुर्सियांग में कांर्यक्रम करुंगी, इसके बाद 9 दिसंबर को अलीपुरद्वार जाउंगी. मुझे 11 दिसंबर को बानरहाट और 12 दिसंबर को सिलीगुड़ी में कांर्यक्रम में भी पहुंचना है."

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बैठक में शामिल न होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, तमिलनाडु में आपदा की स्थिति है. इस समय वहां के मुख्यमंत्री अपने राज्य को नहीं छोड़ सकते हैं. वह हमसे भी कोई सहायता चाहते है तो हम रेडी है. आगे उन्होंने कहा कि हमे बैठक के बारे पहले से सूचना नहीं थी. लेकिन फिर राहुल गांधी ने मुझे फोन कर इस बारे में बताया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag