India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, 30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानें कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती निकाल दी है. सिर्फ 10वीं पास छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं. इसमें को लिखित परीक्षा नहीं होगी.

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 28,740 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो 23 डाक सर्किलों में हैं. इनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पद शामिल हैं. यह सरकारी नौकरी 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.
भर्ती की मुख्य जानकारी
यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए की जा रही है. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा. कोई एग्जाम नहीं है, सिर्फ दस्तावेज सत्यापन होगा. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर किया जा सकता है.
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण शुरू: 31 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
- आवेदन में सुधार की विंडो: 18 और 19 फरवरी 2026
- पहली मेरिट लिस्ट: 28 फरवरी 2026
मेरिट लिस्ट में विभाग का नाम, कार्यालय, पद, समुदाय, पंजीकरण संख्या, प्रतिशत अंक और दस्तावेज सत्यापन का स्थान शामिल होगा. पदों के अनुसार रिक्तियां (कुछ प्रमुख सर्किल) कुल 28,740 पदों में विभिन्न सर्किलों में बंटवारा इस प्रकार है:
- उत्तर प्रदेश: 3,169
- महाराष्ट्र: 3,553
- पश्चिम बंगाल: 2,982
- मध्य प्रदेश: 2,120
- तमिलनाडु: 2,009
- गुजरात: 1,830
अन्य सर्किल जैसे बिहार, केरल, ओडिशा आदि में भी अच्छी संख्या में पद हैं.पूर्ण सूची आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास. गणित और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है. कम से कम 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ी होनी चाहिए.
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी).
- अन्य: बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, साइकिल चलाने की क्षमता और आजीविका के साधन होने चाहिए.
- आवेदन शुल्क: 100 रुपये (ऑनलाइन भुगतान).
- वेतन: ABPM और GDS के लिए 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह. TRCA के अनुसार, BPM के लिए 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह .
कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- 'Apply Online' या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल, ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करके फॉर्म भरें, पद और सर्किल चुनें.
- स्कैन दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, 10वीं मार्कशीट आदि) अपलोड करें.
- 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन पे करें.
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें.
सुधार के लिए विंडो में जरूरत पड़ने पर बदलाव कर सकते हैं. यह भर्ती ग्रामीण युवाओं के लिए स्थिर सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर है. जल्दी आवेदन करें और आधिकारिक साइट से नोटिफिकेशन चेक करते रहें.


