INS Mormugao: भारतीय नौसेना के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक का कमाल, लक्ष्य को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने समुद्र में तैरने वाले सुपरसोनिक लक्ष्य को लॉन्ज किया।

calender

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने समुद्र में तैरने वाले सुपरसोनिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि यह पहला प्रयास भारतीय नौसेना की फ्यूचर प्रूफ कॉम्बैट रेडीनेस और आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। यह जहाज और इसमें इस्तेमाल किए गए हथियार दोनों ही स्वेदशी है। 

आईएनएस मोरमुगाओ भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है। इसका वजन 7,400 टन वजन, लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। बता दें कि यह ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है। साथ ही इसमें इस्राइल का रडार सिस्टम एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का आसानी से पता लगा सकता है। 

नौसेना को किया था समर्पित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिसंबर 2022 में भारत में निर्मित मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ को भारतीय नौसेना समर्पित किया था। पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह के नाम पर आईएनएस मोरमुगाओ के नाम पर रखा गया था। 

First Updated : Tuesday, 23 May 2023