होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने कई नए रूटों पर अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इस कदम का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान अधिक से अधिक लोगों को उनके घर पहुंचने और अपने परिवार से मिलने में मदद करना है. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से बनारस, पुणे से दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर और दिल्ली से कई अन्य शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए इन स्थानों के बीच यात्रा कर सकते हैं और इन रूटों के लिए बुकिंग अभी से शुरू हो गई है.
उत्तर रेलवे के अनुसार आज यानी 11 मार्च को आप निम्न ट्रेनों से घर जा सकते हैं:
ट्रेन नंबर 01013 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बनारस तक चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 01014 विपरीत दिशा में बनारस से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलेगी. ट्रेन 01013 13 मार्च को रात 10:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी और ट्रेन 01014 15 मार्च को सुबह 8:00 बजे बनारस से रवाना होगी.
ट्रेन संख्या 01419 और 01420 पुणे और दानापुर के बीच चलेंगी. ट्रेन संख्या 01419 आज (11 मार्च) शाम 7:55 बजे पुणे से रवाना होगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01420 13 मार्च को सुबह 6:30 बजे दानापुर से रवाना होगी.
ट्रेन संख्या 01012 दानापुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली है. यह ट्रेन आज 11 मार्च को रात 9:30 बजे दानापुर से रवाना होगी.
First Updated : Tuesday, 11 March 2025