गौ तस्करी करने वालों को बीच सड़क में गोली मारने के निर्देश, इस प्रदेश के मंत्री ने पुलिस को दिया आर्डर

कर्नाटक सरकार गौ तस्करी के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। मंत्री का यह बयान यहां होनावर के निकट हाल ही में एक गर्भवती गाय की हत्या पर उपजे आक्रोश के मद्देनजर आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन गायों और उनके पालकों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

गौ तस्करी का मामला देश के अधिकांश राज्यों में देखने को मिलता है। स्थानीय प्रशासन इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करता है, लेकिन इसके बावजूद तस्कर बेखौफ होकर कानून को अपने हाथ में ले लेते हैं। अब कर्नाटक सरकार इस संबंध में एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, उत्तर कन्नड़ जिले में गाय चोरी की घटनाओं के बीच जिले के प्रभारी मंत्री मंकल एस वैद्य ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दी जाएगी।

हम गायों की पूजा करते हैं 

मंत्री ने कहा कि वह जिले में ऐसी गतिविधियां जारी नहीं रहने देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन गायों और उनके पालकों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। मंत्री का यह बयान यहां होनावर के निकट हाल ही में एक गर्भवती गाय की हत्या पर उपजे आक्रोश के मद्देनजर आया है। वैद्य ने आगे कहा कि गाय चोरी कई सालों से हो रही है। मैंने एसपी से कहा है कि यह सब रुकना चाहिए और किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होना चाहिए। हम गायों की पूजा करते हैं. हम इस जानवर को प्यार से पालते हैं। हम इसका दूध पीकर बड़े हुए हैं।

गौ तस्करी के खिलाफ एक्शन मोड में कर्नाटक सरकार 

पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, चाहे वे कोई भी हों। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी चीजें जारी रहीं तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि अपराधियों को सड़क पर गोली मार दी जाए। कर्नाटक सरकार गौ तस्करी के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। उत्तर कन्नड़ जिले में गाय चोरी की घटनाओं के बीच जिले के प्रभारी मंत्री मंकल एस वैद्य ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रशासन गायों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

calender
04 February 2025, 06:29 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो