प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'नारी शक्ति' को नमन किया और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में योगदान डालने वाली महिलाओं को नमन करते है। उनकी सरकार ने हमेशा ही महिलाओं को आगे ले जाने का काम किया है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हमारे काम से प्रतीत होता है।
उन्होंने शुभकामनाओं के साथ 'नारी शक्ति: विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी' शीर्षक से एक वीडियो भी साझा किया। पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए महिलाओं के एक चुनिंदा समूह को सौंप देंगे ताकि उन्हें देश के लोगों के साथ अपने प्रेरक कार्य और अनुभव साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तीकरण, समानता और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रयास करने के संकल्प पर जोर दिया। उनकी पोस्ट में लिखा है, "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई! आज हम महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तीकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियाँ कांच की छतें तोड़ रही हैं और सीमाओं को लांघ रही हैं। आइए हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी पीछे न छूट जाए क्योंकि वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहाँ महिलाएँ और लड़कियाँ बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।" First Updated : Saturday, 08 March 2025