J&K: 5 जवानों के शहीद के बाद, रक्षा मंत्री राजौरी के लिए हुए रवाना

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए पांच जवानों को आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रध्दांजलि अर्पित की। राजौरी में आज भी आतंकियों के खिलाफ का सेना का ऑपरेशन आल आउट जारी है। वहीं घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए पांच जवानों को आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रध्दांजलि अर्पित की। राजौरी में आज भी आतंकियों के खिलाफ का सेना का ऑपरेशन आल आउट जारी है। वहीं घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे राजौरी के लिए रवाना हो गए है। आपको बता दें कि वे राजौरी के पुंछ सेक्टर में चल रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे।

भारतीय सैनिकों ने उन्हें बताया कि कैसे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की शुरूआत हुई। इस बीच राजौरी में गोलाबारी के दौरान एक आतंकी मारा गया और एक के घायल होने की संभावना है। अब तक 1 AK-56, AK के 4 मैगजीन, AK के 56 राउंड, मैगजीन के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। ऑपरेशन जारी है।

 

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू का दौरा कर रहे हैं। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि 'बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी मार गिराया है। अन्य आतंकियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम निवासी आबिद वानी के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा हुआ है। आपत्तिजनक सामग्री और एक AK-47 राइफल बरामद हुई है।

calender
06 May 2023, 10:22 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो