Karnataka elections: अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, बजरंग बली और सावरकर का अपमान करने का लगाया आरोप

अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग बली का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस के वादों पर भरोसा नहीं है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही पीएफआई पर प्रतिबंध लगया था।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के बेलागावी में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। जनसभा को संबोधित करते हुए कि अमित शाह ने कांग्रेस पर बजरंगबली और सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को उनके वादों पर भरोसा नहीं है। 

कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किये जाने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बेलगावी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बजरंग बली का अपमान करने का आरोप लगाया है। अमित शाह ने कहा कि "कांग्रेस ने सालों तक भगवान राम को ताले में बंद कर रखा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग बली का अपमान किया।" 

किसानों के हित में काम कर रही बीजेपी 

बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने राज्य के किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार की कई परियोजनाओं से भी किसानों को अवगत कराया है। डबल इंजन की सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। 

सावरकर का किया अपमान

अमित शाह ने कहा कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया, शिवाजी महाराज को भुला देने का प्रयास किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आयोध्या में राम मंदिर बनाकर राम भक्तों के सपनों को पूरा किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को उनके वादों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को नागालैंड, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है।

पीएफआई को बीजेपी ने किया बैन 

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह बीजेपी ही थी जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा बीजेपी ने लगाकर जनता को राशन दिया। बीजेपी की सरकार में लोगों को पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की। डबल इंजन की सरकार जनता के हित में काम कर रही है।

calender
06 May 2023, 03:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो