Karnataka Politics: बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को बनाया गया कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष
Karnataka BJP President BY Vijayendra: वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे और पार्टी विधायक बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया......

Karnataka BJP President BY Vijayendra: वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे और पार्टी विधायक बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया. भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीवाई विजयेंद्र की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष और बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा सांसद तेजस्वी सुर्या ने बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है. इस पर उन्होंने अपने (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, बीवाई विजयेंद्र अन्ना को बीजेपी की कर्नाटक इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई. यह निश्चित है कि उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व में, बीजेपी मजबूत होगी और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को आवाज देगी.''
ಕರ್ನಾಟಕ ಬಿಜೆಪಿ ರಾಜ್ಯಾಧ್ಯಕ್ಷರಾಗಿ ನೇಮಕಗೊಂಡ ಶಿಕಾರಿಪುರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಶಾಸಕರಾದ ಶ್ರೀ @BYVijayendra ಅವರಿಗೆ ಅಭಿನಂದನೆಗಳು.
ತಮ್ಮ ನೇತೃತ್ವದಲ್ಲಿ ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಪಕ್ಷವು ಮತ್ತಷ್ಟು ಸಂಘಟಿತವಾಗಿ ಬಲಿಷ್ಠಗೊಳ್ಳಲಿದೆ.#BJP4Karnataka pic.twitter.com/Vcq7du9bkQ— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) November 10, 2023


