किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश आतंकी आदिल का अफगान कनेक्शन बेनकाब

किश्तवाड़ में मारा गया जैश आतंकी स्वारुद्दीन उर्फ आदिल अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के साथ लड़ चुका था. उस पर 5 लाख का इनाम घोषित था.

किश्तवाड़ के जंगलों में 4 फरवरी को सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी स्वारुद्दीन खान उर्फ आदिल को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अहम जानकारी दी है. बताया गया है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के कोहाट जिले का रहने वाला आदिल भारत में घुसपैठ से पहले अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के साथ मिलकर अमेरिका और नाटो सेनाओं के खिलाफ लड़ चुका था. साल 2016 में जैश ने उसे बन्नू स्थित ट्रेनिंग कैंप में तैयार कर अफगानिस्तान भेजा था, जहां वह कुनार प्रांत में तैनात रहा. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पिछले दो साल से वह कई बार सेना को चकमा देने में सफल रहा, लेकिन आखिरकार त्राशी के जंगल में उसका अंत हो गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag