Happy Birth Day Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी की स्कूल में हुई थी रॉबर्ट वाड्रा से दोस्ती, फिर प्यार हुआ और शादी की

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को दिल्ली में हुआ था. पिता राजीव गांधी चाहते थे प्रियंका को दून स्कूल से पढ़ाई कराना चाहते थे, लेकिन प्रियंका घर से दूर जाने के लिए तैयार नहीं थीं. राजीव गांधी को उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा.

Pankaj Soni
Pankaj Soni

Birth Day Priyanka Gandhi : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. प्रियंका कांग्रेस में लोकप्रिय नेताओं में एकत हैं. महिलाओं के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर खास क्रेज है. 12 जनवरी 1972 को प्रियंका गांधी का जन्म हुआ था. प्रियंका गांधी मनें कई तरह की खासियतें हैं. उन्होंने पिता की हत्या के बाद मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ उन्होंने खुद को भी संभाला. मां सोनिया गांधी लंबे समय तक राजनीति से दूर रहीं तो अपने बच्चों को भी इससे दूर ही रखा. फिर डूबती कांग्रेस को उबारने के लिए सोनिया राजनीति में आईं तो एक-एक कर दोनों बच्चे भी इसका हिस्सा बने. आज हम आपको प्रियंका गांधी से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं.  

कैसा था प्रियंका गांधी का बचपन

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को दिल्ली में हुआ था. पिता राजीव गांधी चाहते थे प्रियंका को दून स्कूल से पढ़ाई कराना चाहते थे, लेकिन प्रियंका घर से दूर जाने के लिए तैयार नहीं थीं. राजीव गांधी को उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा. दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से प्रियंका ने पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की. कम ही लोग जानते होंगे कि प्रियंका ने साल 2010 में बुद्धिस्ट स्टडीज से एमए किया है.

 Priyanka Gandhi, Robert Vadra, love, marrige, Priyanka Gandhi love story, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वा
प्रियंका गांधी और रावर्ट वाड्रा की शादी की फाइल फोटो.

 

प्रियंका गांधी की शादी और परिवार

प्रियंका गांधी के पति का नाम रॉबर्ट वाड्रा है ये बात सब लोग जानते हैं. लेकिन प्रियंका की मुलाकात रावर्ट वाड्रा के कैसे हुई इसके बारे में कम ही लोगों को पता है. मात्र 13 साल की उम्र में स्कूल में ही उनकी दोस्ती रावर्ट वाड्रा से हो गई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. वहीं गांधी परिवार ने उनके रिश्ते का विरोध किया. लेकिन प्रियंका रावर्ट वाड्रा से शादी के लिए अड़ गईं. अंत में एक बार फिर प्रियंका की जिद के सामने गांधी परिवार को झुकना पड़ा और 1997 में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने शादी कर दी. उनकी शादी लो-प्रोफाइल रखी गई. शादी में मात्र 150 लोग शामिल थे, जिसमें बच्चन परिवार भी मेहमान था. प्रियंका और रॉबर्ट के दो बेटे हैं, रेहान और मिराया.

प्रियंका गांधी का राजनीतिक जीवन

प्रियंका गांधी अभी कांग्रेस महासचिव हैं और यूपी की राजनीति की जिम्मेदारी उन्हें मिली है, लेकिन उनका राजनीतिक सफर अप्रत्यक्ष तौर पर उसी समय हो गया था, जब उन्होंने पहला राजनीतिक भाषण दिया था. प्रियंका ने अपना पहला राजनीतिक भाषण मात्र 16-17 साल की उम्र में दिया. उसके बाद अक्सर प्रियंका को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनकी रैलियों में देखा जाने लगा था. प्रियंका कांग्रेस नेताओं और पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए अक्सर ही नजर आती रहता थीं लेकिन सक्रिय राजनीति से उनकी दूर बहुतच दिनों तक दूरक रहीं.

राजनीतिक रैली के दौरान प्रियंका गांधी.
राजनीतिक रैली के दौरान प्रियंका गांधी.

 

महिलाओं में प्रियंका गांधी का दिखा क्रेज

प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में आने के बाद सबसे अधिक महिलाओं के मामलों में आवाज बुलंद की. प्रियंका को देखकर राजनीति में महिलाओं ने आने का मन बनाया और आईं भी. उत्तर प्रदेश में कई बार कई मौकों पर प्रियंका का कुशल नेतृत्व और राजनीतिक अनुभव देखने को मिला. यूपी में एक दौरे के दौरान प्रियंका गांधी को गांव की महिलाएं अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आईं थीं. वहीं यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसका नाम है, लड़की हूं लड़ सकती हूं. इसके अलावा प्रियंका का बच्चों से भी गहरा लगाव है.

calender
12 January 2024, 01:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो