मौसेरे भाई ने ही लूटी दो सगी बहनों की इज्जत! रात में सुरक्षा का झांसा देकर किया गंदा खेल, फिर उड़ा लिए गहने
ग्वालियर से एक शर्मशार मामला सामने आया है. 22 साल की एक विवाहित महिला और उसकी 17 साल की नाबालिग बहन के साथ मौसेरे भाई और उसके दोस्त ने रेप किया और पैसे लेकर भाग गए.

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसमें एक 22 साल की विवाहित महिला और उसकी 17 साल की नाबालिग बहन शामिल हैं. आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई और उसके दोस्त अमन खान ने दोनों के साथ रेप किया.
पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला बिजौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है.
परिवार की स्थिति और दोस्ती का फायदा
22 वर्षीय महिला की शादी ग्वालियर में हुई है. उसका पति पेंटर है और फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद में काम करता है. महिला के पास एक छोटी बच्ची है. बच्ची की देखभाल के लिए वह अपनी नाबालिग बहन को अपने साथ रखती है.
पिछले दो साल से महिला की मौसेरे भाई से दोस्ती चल रही थी. वह अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था. महिला का कहना है कि मौसेरा भाई कई बार उनके घर रुक भी चुका है.
मंदिर से लौटते समय हुआ अपराध
एक दिन दोनों बहनें शीतला माता मंदिर गई थी. वहां से लौटते समय काफी रात हो गई. रास्ते में मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान मिल गए. दोनों ने कहा कि अंधेरा है, इसलिए सुरक्षा के लिए घर तक छोड़ देंगे. घर पहुंचने के बाद आरोपी बोले कि रात ज्यादा हो गई है, इसलिए यहीं रुक जाएंगे. उन्होंने दोनों बहनों को खाना खिलाया और सोने की व्यवस्था की.
रात में मौसेरा भाई विवाहित महिला के पास पहुंचा और अमन खान नाबालिग बहन के पास गया. दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि मौसेरा भाई ने इससे पहले भी उसके साथ गलत हरकत की थी.
शादी का झांसा देकर ठगी
सुबह आरोपी दोनों ने शादी का वादा किया और बहनों को साथ ले गए. रेलवे स्टेशन पर टिकट और रहने-खाने के नाम पर मौसेरे भाई ने 40 हजार रुपये और एक जोड़ी चांदी की पायल ले ली. फिर दोनों कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे. काफी इंतजार के बाद बहनें मौसी के घर पहुंचीं, लेकिन आरोपी गायब था.
धमकी और फिर पुलिस शिकायत
घर लौटने पर मौसेरा भाई मिला. महिला ने विरोध किया और पैसे मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण महिला ने पहले किसी को नहीं बताया. बाद में उसने मां-बाप को पूरी बात बताई. फिर दोनों बहनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि दो युवकों पर दो बहनों के साथ रेप और ठगी का आरोप है. आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है.


