मध्यप्रदेश: BA फर्स्ट ईयर में फेल होने की वजह से लड़की ने करवा दिया खुद का झूठा अपहरण, घरवाले दो दिन तक रहे परेशान

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक छात्रा BA फर्स्ट ईयर में फेल हो गयी जिसके डर से वह घर नहीं पहुंची और अपना झूठा अपहरण करने की खबर पिता को दी।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • BA फर्स्ट ईयर में फेल हो गयी जिसके बाद वह घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

मध्यप्रदेश के इंदौर में बेचलर ऑफ आर्ट (BA) प्रथम वर्ष में फेल होने के बाद एक 17 वर्षीय छात्रा ने खुद के ही अपहरण की कहानी बना डाली। छात्रा इंदौर से उज्जैन पहुंची और घरवालों को फोन करके अपने अपहरण के बारे में बताया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो लड़की की सारी पोल - पट्टी खुल गयी। 

बाणगंगा क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा शुक्रवार रात लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी बेटी का अपहरण हो गया है, बेटी कोचिंग पढ़ने गयी थी, लेकिन देर रात होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी।  

लड़की ने रची झूठी अपहरण की साजिश 

पुलिस ने आगे बताया की जांच के शनिवार को लड़की ने अपने पिता को फ़ोन करके बताया उसका अपहरण हो गया है उसे आकर बचा लो, जिसके बाद पिता ने अपनी बेटी के अपहरण के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने फ़ोन की लोकेशन को ट्रैस किया जो उज्जैन की बता रही थी इसके बाद पुलिस उज्जैन पहुंची और लड़की को ढूंढ निकाला। 

पूछताछ में लड़की ने बताया की वह रिक्शे से घर जा रही थी, तभी रिक्शे चालक ने उसे बेहोश कर दिया और जब उसे होश आया तो वह एक खेत में थी। पुलिस को लड़की की बात पर यकीन नहीं हुआ जिसके बाद लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच -सच बता दिया। 

लड़की ने बताई ऐसा करने की वजह 

सख्ती से पूछताछ के बाद लड़की ने पुलिस को बताया की वह BA फर्स्ट ईयर में फेल हो गयी जिसके बाद वह घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इसलिए वह उज्जैन चली गयी और वहां उसने महाकाल के दर्शन भी किये। लड़की के बैग में पुलिस को इंदौर से उज्जैन का बस टिकट भी मिला है। पुलिस ने लड़की को उसके परिवा वालों को सौंप दिया है। 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag