मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसा, पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बस, 15 लोगों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक अनियंत्रित बस के पुल से नीचे गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। खरगोन में एक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा खरगोन ठीकरी मार्ग पर हुआ है, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मुआवजे की घोषणा -

खरगोन जिले में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया और तत्काल सहायता राशि का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है, तो वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

इसके अलावा मामूली घायलों को 25 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देश भी दे दिए हैं। बता दें कि मामला खरगोन जिले के डोंगरगांव का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यह हादसा हुआ है।

यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं स्थानीय लोग भी सहायता के लिए दौड़े, ग्रामीणों की मदद से इस हादसे घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना कैसे हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं -

वहीं यह सड़क हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अभी प्रशासनिक अमला बचाव कार्य (रेस्क्यू अभियान) में लगा हुआ है। रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने काम किया जा रहा है।

हादसे में मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए आदेश -

वहीं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है कि, इस घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस बैराड़ नदी में जा गिरी है, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

calender
09 May 2023, 11:29 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो