MP के मुरैना में जमीन के लिए हुआ महाभारत, चली गोलियां 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद को लेकर खुनी संघर्ष हुआ हैं, दो परिवार के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में गोलियां चल गई है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुरैना जिले में दो परिवार के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में गोलियां चल गई है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। दोनो पंक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है और 9 साल पहले एक मर्डर हो चुका है।

ये मामला मुरैना जिले के लेपा गांव का बताया जा रहा है। जहां दो परिवारों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस घटना में एक परिवार के पिता- पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय 3 महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही काफी पुलिस बल मौके पर पहुंचा हुआ हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


मुरैना के ASP राय सिंह नरवरिया ने बताया कि 'धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। इन दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मृत्यु हुई है, 4 लोग घायल हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जाएगा।
 

calender
05 May 2023, 01:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो