Madhya Pradesh Exit Poll: मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या आएंगे कमलनाथ? एग्जिट पोल में जानें किसकी बन रही सरकार
Madhya Pradesh Exit Poll: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. वोटिंग में वोटरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था जिसके नतीजे में 2018 के मुकाबले 2023 में 1.52 फीसदी अधिक (76.22) मतदान हुआ.

Madhya Pradesh Exit Poll: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. वोटिंग में वोटरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था जिसके नतीजे में 2018 के मुकाबले 2023 में 1.52 फीसदी अधिक (76.22) मतदान हुआ. प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है.
फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, हालांकि कुछ लोगों का कहना है 2023 विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है. नतीजों का ऐलान 3 दिसंबर को होगा उससे पहले महा Exit Poll पेश है.
Madhya Pradesh Exit Poll -
ABP C Voter
| Party | Seats |
| BJP | 88-112 |
| Congress | 113- 137 |
| OTH | 2-9 |
एबीपी C वोटर के मुताबिक, राज्य में 230 विधानसभा सीट में भाजपा 88 से 112 के बीच सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है. वहीं कांग्रेस 113 में 137 सीटों पर जीत हासिल करती हुई दिख रही है. अब सब की निगाहें 3 दिसंबर पर बनी हुई है. आखिर में किसकी सरकार बनेगी.
Aaj Tak- Axis
| Party | Seats |
| BJP | 140-162 |
| Congress | 68-90 |
| OTH | 0-3 |
इंडिया टुडे- 'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट है जिसमें बहुमत के लिए 116 सीटें की आवश्क्ता है, ऐसे में एग्जिट पोल में भाजपा को 140 से 162 सीटें आ रही हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस 68 से 90 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है.
News 24 Chanakya
| Party | Seats |
| BJP | 139-163 |
| Congress | 82-86 |
| OTH | 1-9 |
न्यूज 24 चनक्य के मुताबिक, 230 विधानसभा सीट में भाजपा 139 में 163 सीटों पर वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो 82 में 86 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है. वहीं अन्य 1 से 9 सीटों पर.
Polstart
| Party | Seats |
| BJP | 106-116 |
| Congress | 111- 121 |
| OTH | 06 |
पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में BJP 106 से 116 तो वहीं कांग्रेस 111 से 121 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है.


