11 बच्चों की मौत के बाद बड़ा एक्शन: MP पुलिस ने जहरीला कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Cough Syrup Death Update: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 11 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है. यह गिरफ्तारी शनिवार देर रात की गई, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Cough Syrup Death Update: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 11 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. मौतों का कारण Coldrif नामक खांसी की सिरप बताया जा रहा है, जिसके गैरकानूनी सेवन का आरोप डॉक्टर और चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर है. छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि केस दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और जल्द ही पुलिस टीम चेन्नई रवाना होगी. इस दर्दनाक मामले में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौत अक्यूट किडनी इंजरी (AKI) से हुई है न कि एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम से. अभी भी कई बच्चे नागपुर के अस्पतालों में मौत से जूझ रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने Coldrif सिरप पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने तमिलनाडु सरकार से भी जांच कराने का आग्रह किया है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो