score Card

MP की छह धरोहर यूनेस्को की सूची में शामिल, CM मोहन ने दी बधाई

MP News: मध्यप्रदेश के 6 ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर ने अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

MP News: विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके मध्य प्रदेश ने एक और बड़ा अचीवमेंट हासिल किया है. मध्य प्रदेश की 6 एतिहासिक स्थनों को यूनेस्कों क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में स्थान दी गई है. विश्व धरोहर स्थल ही मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा आकर्षण है. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि  मध्यप्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में होगी प्रतिष्ठित... यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को सम्मिलित किया गया है. 

आगे उन्होंने लिखा कि ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा, बुरहानपुर और रामनगर, मंडला का गोंड स्मारक इसमें शामिल हुए हैं. मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर भी प्रतिष्ठित हो रही है, प्रदेशवासियों को बधाई, शुभकामनाएं!

धमनारा का ऐतिहासिक समूह मध्य प्रदेश के सम्राटों की संस्कृति और इतिहास को दर्शाता है. यहां के प्राचीन शिलालेश, भव्य  मंदिर और अर्थात्मक शिल्प का परिचय भारतीय साहित्य और कला के प्रेमियों को खोजने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है.

calender
15 March 2024, 03:36 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag