Atal Bridge Inauguration: मुबंई में पीएम मोदी की बड़ी सौगात, देश के लंबा समुद्री पुल का हुआ उद्घाटन

Atal Bridge Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 12 जनवरी को महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया. मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक का नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी न्हावा सेतु रखा गया है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Atal Bridge Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 12 जनवरी को महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया. मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक का नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी न्हावा सेतु रखा गया है. पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था. 

अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा.

17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL), जिसे अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी - न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है, का उद्घाटन आज पीएम मोदी ने किया. महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद. 

इस प्रकार होगा सफर

यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इससे मुंबई से पुणे, गोवा, और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा.

इससे मुबंई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टविटी में भी सुधार होगा. अधिकारी ने कहा, एक यात्री कार एक तरफ का टोल 250 रुपये लिया जाएगा. जबकि वापसी यात्रा के साथ- साथ दैनिक और लगातार यात्रियों के लिए शुल्क अलग होगा. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो