score Card

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बैंकॉक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी करने आरोप में 1 नशे में धुत्त 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

हाइलाइट

  • मुंबई पुलिस ने बैंकॉक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 साल की एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी करने आरोप में 1 नशे में धुत्त 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने नशे में धुत्त एक 62 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 24 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की। इसके साथ ही आरोपी ने यात्रियों से भी झगड़ा भी किया। आरोपी की पहचान स्वीडन निवासी कलास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है। छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

खबर के मुताबिक, आरोपी यात्री ने फ्लाइट के बीच भोजन मांगा, लेकिन जब यात्री को बताया गया कि फ्लाइट में खाना खत्म हो गया है। तो यात्री ने जिद की तो उसके लिए चिकन डिश का इंतजाम किया गया। होस्टेस भुगतान करने के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ अनुचित तरीके से पकड़ लिया। जब एयरहोस्टेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया।

पीड़ित एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि यात्री ने इंडिगो के स्टाफ को गालियां भी दीं और अन्य यात्रियों के साथ भी झगड़ा किया। शिकायत के बाद फ्लाइट के मुंबई पहुंचने आरोपी यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी। 

हाल के समय में कई मामले आए सामने-

बता दें कि हाल के समय में फ्लाइट में यात्रियों द्वारा हंगामा करने के कई मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बीते तीन महीनों में आठ हवाई यात्रियों को फ्लाइट में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें एयर इंडिया में एक यात्री द्वारा महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

calender
01 April 2023, 05:33 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag