हर साल मई के आखिरी हफ्ते से जून की शुरुआत तक गर्मी बहुत तेज़ हो जाती है. इसका एक बड़ा कारण है – नौतपा. यह वो 9 दिन होते हैं जब सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान बहुत बढ़ जाता है. इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई 2025 से होगी.
नौतपा का मतलब है – "नौ दिन की तपिश". यह तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है. 25 मई को सुबह 3:27 बजे सूरज इस नक्षत्र में आएगा. इसके बाद अगले 9 दिन गर्मी अपने चरम पर होगी क्योंकि सूर्य और पृथ्वी बहुत करीब आ जाते हैं.
वैज्ञानिकों के मुताबिक, रोहिणी नक्षत्र का गर्मी से कोई सीधा संबंध नहीं है. असल में, ये समय वह होता है जब पृथ्वी सूरज के पास होती है और सूरज की किरणें सीधे भारत के मध्य भागों पर पड़ती हैं. इससे लू चलती है और पारा चढ़ जाता है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1000 साल पहले ये स्थिति हर साल 11 मई को बनती थी. अब यह 25 मई को होती है. शायद तभी इसे "नौतपा" कहा गया, क्योंकि 9 दिन बहुत तेज गर्मी पड़ती है.
अगर नौतपा में बारिश हो जाती है तो खेतों को गर्मी से जो नमी मिलती है, वो नहीं मिलेगी. इससे आगे चलकर बारिश कम हो सकती है और कीड़े-मकोड़े, सांप-बिच्छू भी बचे रहेंगे, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
नौतपा में ठंडी चीजें दान करने की परंपरा है. जैसे –
इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्मी में राहत मिलती है.
गर्मी में सबसे अच्छा काम होता है प्यासे को पानी पिलाना. लोग जगह-जगह प्याऊ लगाते हैं. किसी को घर आकर भी पानी मांगना पड़े, तो उसे मना नहीं करना चाहिए.
गर्मी में ज्यादा काम, गुस्सा या यात्रा से लोग बीमार हो सकते हैं. इसलिए भारतीय परंपरा ने तप, ध्यान और संयम का संदेश दिया है. इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. First Updated : Saturday, 24 May 2025