एनडीए या महागठबंधन! बिहार में किसकी बनेगी सरकार, क्या है फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान? जानें यहां
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार बिहार चुनाव 2025 में एनडीए को बढ़त मिल सकती है, जबकि महागठबंधन 89–91 सीटों तक सीमित रह सकता है. अनुमान बीजेपी और जेडीयू को मजबूत बताते हैं. सट्टा बाजार के रेट भी एनडीए की जीत के पक्ष में दिख रहे हैं.

पटनाः बिहार में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है. शुरूआती रुझान भी आना शुरू हो गए हैं, जिसमें एनडीए महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है. इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले सिर्फ राजनीतिक गलियारों में ही चर्चा नहीं है, बल्कि फलोदी सट्टा बाजार भी अपने अनुमानों को लेकर सुर्खियों में है.
राजस्थान का यह प्रसिद्ध सट्टा बाजार अक्सर बड़े चुनावों पर अनुमान लगाता रहा है, और इस बार इसके रुझान एनडीए को स्पष्ट बढ़त देते दिख रहे हैं.
एनडीए की सरकार बनने के संकेत
फलोदी सट्टा बाजार का दावा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है. अनुमान के अनुसार महागठबंधन (I.N.D.I.A) गठबंधन को इस चुनाव में खास बढ़त मिलती नहीं दिख रही और उम्मीद है कि वह 89 से 91 सीटों पर सिमट सकता है.
बीजेपी–जेडीयू को कितनी सीटें?
सट्टा बाजार के मुताबिक, एनडीए के भीतर बीजेपी और जेडीयू का प्रदर्शन इस चुनाव में मजबूत रहने वाला है.
बीजेपी: 68–70 सीटें
जेडीयू: 58–60 सीटें
इन अनुमानों से साफ है कि सट्टा बाजार नीतीश कुमार की जेडीयू के प्रदर्शन में इस बार सुधार देख रहा है.
आरजेडी–कांग्रेस की संभावित स्थिति
महागठबंधन की स्थिति फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार मजबूत नहीं दिख रही है.
आरजेडी: 68–70 सीटें
कांग्रेस: 13–15 सीटें
यह अनुमान बताता है कि आरजेडी भले ही महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन पुराने स्तर को छू पाना इस बार कठिन हो सकता है.
सट्टा बाजार में पार्टियों का भाव
सट्टा बाजार सिर्फ सीटों के अनुमान ही नहीं लगाता, बल्कि जीत की संभावनाओं के आधार पर भाव (रेट) भी तय करता है. इस समय कुछ प्रमुख रेट इस प्रकार चल रहे हैं-
- बीजेपी 60 सीट: 30/40
- बीजेपी 65 सीट: 60/70
- एनडीए 125 सीट: 24/33
- एनडीए 130 सीट: 33/43
- एनडीए 135 सीट: 45/55
- एनडीए 140 सीट: 65/80
- कांग्रेस: 85/100
इन रेटों से संकेत मिलता है कि एनडीए की जीत पर बाजार का भारी भरोसा है, जबकि कांग्रेस पर दांव बहुत कम लोग लगा रहे हैं.
चुनाव और नतीजों का शेड्यूल
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 5 और 11 नवंबर को संपन्न हुए थे. सभी की नजर अब 14 नवंबर पर टिकी है, जब वोटों की गिनती होगी और शाम तक चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे.


