Odisha Train Accident : आज नहीं होगा गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने ओडिशा हादसे की वजह से लिया फैसला

आज गोवा-मुंबई वंदे भारत का उद्घाटन नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा राज्य में तीन ट्रेनों के टक्कराने से हुए हादसे को देखते हुए यह फैसला लिया।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

शनिवार 3 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडे दिखाने वाले थे। लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। यानी आज गोवा-मुंबई वंदे भारत का उद्घाटन नहीं होगा। आपको बता दें कि तय कार्यक्रम के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 3 जून यानी आज मडगांव स्टेशन पर जाना था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाद में इस कार्यक्रम की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी। खबरों के अनुसार पीएम मोदी ने यह फैसला ओडिशा ट्रेन हादसे को देखते हुए लिया है।

हादसे की वजह से टला कार्यक्रम

गोवा-मुंबई वंदे भारत का उद्घाटन समारोह आज नहीं होगा। यह गोवा की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा राज्य में तीन ट्रेनों के टक्कराने से हुए हादसे को देखते हुए यह फैसला लिया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अबतक 238 लोगों की मौत हो गई है और 650 लोग घायल हैं।

इस हादसे पर पीएम मोदी और रेल मंत्री से दुख जताया है। वहीं विपक्ष के नेताओं सहित पूरे देश के लोगों ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रम किए रद्द

शनिवार को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रमों को आयोजित करने वाली थी। लेकिन ओडिशा ट्रेन हादसे के कारण आज भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया है। इसको लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया। उहोंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना है।

calender
03 June 2023, 10:32 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो