7 साल बाद पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा! अभिनंदन ने सच में मार गिराया था दुश्मन का F-16 फाइटर जेट?

14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के बाद भारत ने 27 फरवरी 2019 का पकिस्तान को करारा जवाब दिया था. इस दौरान एक बड़ा सवाल था कि क्या अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया था, इस सवाल से खुद पाकिस्तानी अधिकारी ने पर्दा उठा दिया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: 27 फरवरी 2019 का वो दिन भारतीय वायुसेना के लिए गर्व का क्षण था, जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने बहादुरी दिखाई, लेकिन पाकिस्तान आज भी उस दिन की सच्चाई छिपाने की कोशिश करता है. अब एक पाकिस्तानी रिटायर्ड अधिकारी ने खुद बयान देकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ऑपरेशन बालाकोट के बाद का तनाव

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए. भारत ने इसका जवाब 26 फरवरी को ऑपरेशन बालाकोट में दिया. भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 विमानों ने LoC पार कर जैश के बड़े आतंकी कैंप पर सटीक हमला किया.

अगले दिन पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट' के नाम से बदला लेने की कोशिश की. दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच जोरदार डॉगफाइट हुई. अभिनंदन मिग-21 बाइसन पर सवार थे और पाकिस्तानी F-16 को चुनौती दे रहे थे.

पाक अफसर का बयान

पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल उमैर बंगश, जो उस समय अल शमशाम बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर थे, उन्होंने एक इंटरव्यू में उस दिन का पूरा ब्यौरा दिया. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे आसमान में तेज आवाजें आई. फिर एक मिग-21 का मलबा गिरा और उसके बाद तीन पैराशूट (छतरियां) खुली.

उन्होंने कहा, "एक छतरी बहुत आगे निकल गई, दो पीछे रह गई." उमैर बंगश ने अपनी आंखों से तीन छतरियां देखी. एक पैराशूट में अभिनंदन थे, जो पाकिस्तानी क्षेत्र में उतरे और पकड़े गए, लेकिन बाकी दो छतरियां किसकी थी?

F-16 का खुला राज 

मिग-21 एक सिंगल-सीटर विमान है, यानी इसमें सिर्फ एक पायलट होता है. भारत का दावा है कि अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया, जिसके बाद उसके दो पायलटों को इजेक्ट करना पड़ा. पाकिस्तान हमेशा से इनकार करता रहा है कि उसका कोई F-16 नहीं गिरा, लेकिन उमैर बंगश का ये बयान पाकिस्तान के दावे पर सवाल उठाता है.

अगर सिर्फ अभिनंदन का विमान गिरा, तो दो और पैराशूट कहां से आए? क्या ये F-16 के पायलट थे? उमैर बंगश ने परेशानी जताते हुए कहा कि बालाकोट के बाद अब ये क्या हो गया. उन्होंने QRF (क्विक रिस्पॉन्स फोर्स) भेजी और अभिनंदन को पकड़ा गया. 

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब

पाकिस्तान ने अभिनंदन को दो दिन बाद सम्मान के साथ वापस किया, लेकिन F-16 के नुकसान को छिपाने की कोशिश जारी है/ उमैर बंगश जैसे अफसर का खुलासा दिखाता है कि सच्चाई कितनी भी छिपाई जाए, सामने आ ही जाती है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag