दिल्ली में PM मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री की मुलाकात, राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका आने का दिया न्योता
PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर रूबियो के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात हुई।

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के रिश्तों में शनिवार, 23 मई 2026 को बड़ी हलचल देखने को मिली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक एक घंटे से ज्यादा चली। इस दौरान रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से PM मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया।
क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर हुई चर्चा
आपको बताते चलें कि PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर रूबियो के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। भारत और अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हो रही प्रगति पर भी चर्चा की गई।
कोलकाता से शुरू हुआ रूबियो का भारत दौरा
दरअसल मार्को रूबियो शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे। यह पिछले साल पद संभालने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है। कोलकाता में उन्होंने मदर हाउस का दौरा किया। यह सेंट टेरेसा की मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का मुख्यालय है। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। अपनी चार दिवसीय यात्रा में वे रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मिलेंगे। मंगलवार को दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। उम्मीद है कि वे आगरा और जयपुर भी जाएंगे।
News! Secretary Marco Rubio extended an invite on behalf of President Donald Trump, for Prime Minister Modi to visit the White House in the near future! 🇺🇸🤝🇮🇳
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 23, 2026
भारत को बताया बेहतरीन साझेदार
वहीं बीते शुक्रवार, 22 मई 2026 को अपनी यात्रा पर बात करते हुए रूबियो ने कहा कि भारत के साथ काम करने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने भारत को अमेरिका का एक बेहतरीन सहयोगी और साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर कई अच्छे काम कर रहे हैं, इसलिए यह यात्रा अहम है।
टैरिफ और ईरान मुद्दे पर भी बातचीत की उम्मीद
माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच अमेरिका-ईरान तनाव और उसके आर्थिक असर पर चर्चा होगी। खासकर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बात हो सकती है। इसके अलावा भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से पैदा हुए तनाव पर भी बातचीत की उम्मीद है। रूबियो की यह यात्रा दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप और PM मोदी दोनों ही द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं।
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
PM मोदी ने दिया जवाब
PM मोदी ने एक्स पर लिखा कि US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो का स्वागत करके खुशी हुई। हमने इंडिया-US कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही तरक्की और रीजनल व ग्लोबल शांति से जुड़े मुद्दों पर बात की। भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए साथ काम करते रहेंगे।


