ऑटो में कर रही थी सवारी, नग्न पुरुष करने लगा पीछा, महिला का वीडियो वायरल

नोएडा के ऑटो में सवारी की कर रही महिला का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: नोएडा हो या दिल्ली महिलाओं को सुरक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे है. इसी नोएडा के ऑटो में सवारी की कर रही महिला का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है. वायरल हो रहे वीडियो में महिला को कुछ पुरुषों को आरोप लगाते देखा जा सकता है, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि  दिनदहाड़े कार कुछ पुरुषों ने उसका और  दो अन्य महिलाओं का पीछा किया हुए उन्हें डराने की कोशिश की. 

ऑटो-रिक्शा का किया पीछा 

इतना ही महिला आगे बताती है कि इस दौरान दो पुरुष नग्न अवस्था में थे और उसके ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद वह काफी डर गई. बता दें, इस वीडियो को दीपिका नाम की महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें वह लोगों से सवाल पूछती हुई कहती है "अगर तीन आदमियों से भरी एक कार, जिनमें से दो नंगे हों आपकी ऑटो-रिक्शा का पीछा करना शुरू कर दे, तो आप क्या करेंगे? नोएडा में हमारे बिलकुल ऐसा ही हुआ.

आगे महिला ने बताया कि "हम दिन के समय में एक जगह पर दूसरी जगह जा रहे थे जो कि करीब 10 मिनट ही दूर थी. इस दौरान इलाके कुछ सुनसान रास्ते  पड़ने के साथ-साथ, कुछ घनी आबादी वाले इलाके पड़ें. आस-पास कई ऑफिस थे और हम अभी-अभी उनमें से एक से निकले थे. अचानक, तीन लोगों से भरी एक टैक्सी सामने आ गई और उन्होंने हमारी ऑटो-रिक्शा का पीछा करना शुरू कर दिया और उसे टक्कर मारने या पलटाने की कोशिश करने लगे."

रह गया हैरान 

उन्होंने आगे कहा, "हम सब हैरान रह गए और सोचने लगे कि आखिर यह हो क्या रहा है. जैसे ही हमने देखा, हमें एक आदमी यात्री सीट पर पूरी तरह नग्न अवस्था में लेटा हुआ दिखाई दिया, जिसके पैर डैशबोर्ड पर टिके हुए थे और वह मुस्कुरा रहा था. पिछली सीट पर एक आदमी बैठा था जिसका चेहरा हम देख नहीं पाए, और फिर वे फिर से आगे बढ़ने लगे और हमारी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे."

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल 

बता दें, इस भायवह घटना के बाद महिला ने कहा है कि उसने यह वीडियो यह दिखाने की लिए बनाई है कि चाहे रात के 2 बज रहे हो या दोपहर के 2 बज रहे हो वह किसी भी दिशा में सुरक्षित नहीं है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इस घटना को डरावना बताते हुए पुलिस द्वारा कड़ा एक्शन लिए जाने पर जोर दे रहे है और पुरुषों की परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो