PM Modi Assam Visit: डिब्रूगढ़ से पूर्वोत्तर को 5,450 करोड़ की विकास सौगात

प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ दौरे पर रहेंगे, जहां वे 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरे को पूर्वोत्तर भारत के लिए कनेक्टिविटी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

डिब्रूगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और राज्य को 5,450 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, उनका कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे मोरान बाईपास पर बने पूर्वोत्तर भारत के पहले इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के दौरे से शुरू होगा. यह सुविधा भारतीय वायुसेना के सहयोग से तैयार की गई है और सैन्य व नागरिक विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग व टेक-ऑफ में सक्षम है. प्राकृतिक आपदा या रणनीतिक जरूरतों के समय यह राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसके अलावा, पीएम मोदी कनेक्टिविटी, डिजिटल ढांचे, उच्च शिक्षा और शहरी परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag