score Card

Chandrayaan-3: भारत लौटते ही आज ISRO मुख्यालय जाएंगे PM Modi, ऐतिहासिक मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

Chandrayaan-3: दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार, (25 अगस्त) को कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे. यहां वह चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई देंगे. 

Manoj Aarya
Edited By: Manoj Aarya

हाइलाइट

  • दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद आज भारत लौटेंगे पीएम मोदी.
  • चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से बेंगलुरू में करेंगे मुलाकात.
  • पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से गुरुवार को ग्रीस की यात्रा पर रवाना हुए थे.

Chandrayaan-3: दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार, (25 अगस्त) को कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे. यहां वह चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई देंगे. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी गुरुवार को ग्रीस की यात्रा पर रवाना हो गए.

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा भी था कि अगर संभव हुआ तो चंद्रयान-3 की सफलता पर व्यक्तिगत रूप से बधाई देंगे. बता दें कि जिस समय चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी उस समय पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे. अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर 'विक्रम', बुधवार शाम को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया.

चंद्रयान-3 की सफलता के जश्न में शामिल हुए थे पीएम मोदी

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने जब चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा पर लैंडिंग करा कर इतिहास रच दिया था. इस ऐतिहासिक पल के जश्न में पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे और बाद में उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को दक्षिण अफ्रीका से ही संबोधित किया था.

‘चांद पर मून वॉक’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार (24 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिंग के समय की वीडियो जारी की है. इसरो ने ट्वीट (X) किया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी. 

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स (एमओएक्स), इस्ट्रैक को मैसेज भेजा है, "चंद्रमा पर चलना शुरू." इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE शुरू हो गए हैं. 

calender
25 August 2023, 07:52 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag