President : राष्ट्रपति मुर्मू का पांच दिवसीय कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र दौरा, कई कार्यक्रमों में लेगीं हिस्सा

President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 से 7 जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी. सोमवार को कर्नाटक के मुडेनहल्ली में मानव उत्कृष्टता के लिए श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

calender

President Murmu : सोमवार 3 जुलाई से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिन के लिए तीन राज्यों दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति 3 से 7 जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी. इसकी जानकारी रविवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई है. जानकारी के मुताबिक अपने इस पांच दिवसीय दौरे के दौरान दो दीक्षांत समारोहों में भी शिरकत करेंगी. साथ ही कई लोगों से मुलाकात करेंगी.

दीक्षांत समारोह का बनेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक के मुडेनहल्ली में मानव उत्कृष्टता के लिए श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद ही वह शाम को राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों से मुलाकात और बातचीत करेंगी. मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 4 जुलाई को हैदराबाद में अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह का हिस्सा बनेंगी. साथ ही वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगी.

बुधवार का शेड्यूल

बुधावार 5 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी जाएंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे. बयान के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू नागपुर के कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी.

6 जुलाई का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 6 जुलाई को नागपुर में राष्ट्रपति राजभवन में पीवीटीवी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी. इसके बाद वह महाराष्ट्र सरकार के द्वारा उनके सम्मान में मुंबई के राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शिरकत करेंगी.

First Updated : Monday, 03 July 2023