सोमनाथ से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- असत्य कितना भी ताकतवर हो, जीत सत्य की होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ से अपने संबोधन में कहा, सोमनाथ यानी ‘चंद्र देव का धाम’. चंद्रमा की तरह यह मंदिर भी समय के साथ कई बार टूटा, लूटा और फिर नई चमक के साथ खड़ा हुआ. सदियों के संघर्ष के बावजूद आज भी सोमनाथ अटूट आस्था, सनातन संस्कृति और भारत की अमर विरासत का प्रतीक बना हुआ है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में आयोजित भव्य सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए. यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और गुजरात के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

इस विशेष अवसर पर देश के 11 पवित्र तीर्थ स्थलों से लाए गए जल से विशेष कुंभाभिषेक किया गया. मंदिर परिसर में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण समारोह भी आयोजित हुआ. पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव देखने को मिला.

पीएम मोदी ने बताया दिव्य अनुभव

पीएम मोदी ने कहा कि प्रभास पाटन की पावन धरती दिव्य आभा से आलोकित हो रही है, जहां अध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि पुष्पवर्षा, कला-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां, वैदिक मंत्रों का निरंतर उच्चारण और गर्भगृह में चल रहा शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना रहा है.

खबर अपडेट हो रही है...

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो