देश
पानीपत में डॉक्टरों की लापरवाही, पैर के फ्रैक्चर की जगह किया दिल का ऑपरेशन, महिला की मौत
पानीपत के एक निजी अस्पताल पर सड़क हादसे में घायल महिला के गलत इलाज का आरोप लगा है, जहां पैर के फ्रैक्चर की जगह कथित तौर पर दिल में स्टेंट डालने के बाद उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बिना अनुमति ऑपरेशन, फर्जी हस्ताक्षर और मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, बोले- अब PoK के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी चर्चा
कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब दोनों देशों के बीच बातचीत केवल पीओके के मुद्दे पर ही होगी. उन्होंने दोहराया कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा और किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो, कहा- 'अभी तो शुरुआत है, लंबा सफर तय करना है'
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देशवासियों के नाम एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया. इस संदेश में उन्होंने लगातार समर्थन देने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और यह स्पष्ट किया कि इस आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि देश की व्यवस्था को बदलने की एक नई शुरुआत है.
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन, मिलेंगी उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं
मोगा में 120 बेड वाले अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल की शुरुआत से मालवा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है. NABH मान्यता प्राप्त इस अस्पताल में आधुनिक इलाज और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी.
शिक्षा मंत्री की कुर्सी संभालते ही प्रल्हाद जोशी के सामने बड़ी चुनौतियां, NEET और नई शिक्षा नीति पर होगी नजर
धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है. ऐसे समय में जब NEET विवाद और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, उनके सामने नई शिक्षा नीति, NTA सुधार और छात्रों का भरोसा जीतने की बड़ी चुनौती होगी.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश और युवा
NEET पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भाजपा के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए युवा पीढ़ी और छात्रों को प्राथमिकता बताया, साथ ही पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट किया.
कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी? RSS से गहरा जुड़ाव, लगातार चुनावी जीत; जानिए क्यों है उन पर मोदी सरकार का भरोसा
प्रल्हाद जोशी को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले जोशी आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और कई अहम केंद्रीय मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री: NEET विवाद के बीच संभाला कार्यभार, जानिए उनके सामने क्या चुनौतियां हैं?
नेतृत्व में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब भारत की शिक्षा व्यवस्था बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। एक तरफ सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने और स्कूलों के लिए नया पाठ्यक्रम लाने में जुटी है।