अमृतपाल सिंह नहीं किया खुद को सरेंडर, तलवंडी साबो में मीडिया पर कही ये बात

पिछले 21 दिनों से फरार चल रहे वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह शुक्रवार को शाम तक बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर कर सकता है।

calender

Amritpal Singh Surrender: पिछले 21 दिनों से फरार चल रहे वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह शुक्रवार को शाम तक बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर करने वाला था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बता दें कि आज सुबह श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से बुलाई गई विशेष सभा तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में शुरू हो गई है। यहीं उसके पहुंचने और फिर आत्मसमर्पण करने की चर्चा बनी हुई थी। तलवंडी साबो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि सभा में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मीडिया लोगों की आवाज है और दुनिया में कोई भी सरकार लोगों की आवाज को दबा नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि हम आतंकवादी नहीं हैं, अपनी आवाज उठाने के लिए सभी मंचों का इस्तेमाल करेंगे।

पंजाब पुलिस ने तलवंडी साबो में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल ने खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तरह दिखने के लिए जार्जिया में प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

पंजाब पुलिस की छुट्टियां रद्द-

दूसरी ओर इस बात को लेकर पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं। अब 14 तक कोई भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी वहीं पहले से स्वीकृत अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं। 

आपको बता दें कि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है, उस दिन से पंजाब पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी हुई है। इन अटकलों के बीच कट्टरपंथी उपदेशक के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई गई थी।

First Updated : Friday, 07 April 2023