Ludhiana Gas Leak: फैक्ट्री में गैस रिसाव से 11 की मौत, CM मान ने जताया दुख

पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने के कारण हर तरफ अफरा- तफरी मच गई।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने के कारण हर तरफ अफरा- तफरी मच गई। आपको बता दें कि शहर के ग्यासपुरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या में बढ़ सकती है।

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है या सीवरेज से अभी क्लीयर नहीं हुआ है।

एक स्थानीय नागरिक अंजन कुमार ने कहा, "यह एक जहरीली गैस का रिसाव था। जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। तीन शव नीले पड़ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह इतना जहरीला है। आप सांस नहीं ले पाएंगे।" गैस रिसाव में उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई।

पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, "लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।"

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag