मान सरकार पर जनता का भरोसा, मावां धीयां सत्कार योजना में 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

पंजाब की भगवंत मान सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की जनता का समर्थन मिल रहा है. आम आदमी पार्टी के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आंकड़ों की मदद से यह बात कही.

calender

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की जनता का समर्थन मिल रहा है. आम आदमी पार्टी के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आंकड़ों की मदद से यह बात कही. उन्होंने साफ किया कि विरोधी दलों के तमाम दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने सरकार की नीयत और वादों पर मुहर लगा दी है.

'मावां धीयां सत्कार योजना' में नया कीर्तिमान

72 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन: राज्य में 18 वर्ष या उससे ज़्यादा साल की लगभग 72.5 लाख महिलाओं ने इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन किया है.

1 अगस्त को मिलेगी राशि: जिन पात्र महिलाओं की कागजी प्रक्रिया बाद में पूरी हुई है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है. उनके बैंक खातों में 1 अगस्त को तीन महीने की बकाया किस्त एक साथ भेज दी जाएगी.

जिले: रजिस्ट्रेशन के मामले में लुधियाना 7,86,863 महिलाओं के साथ पहले स्थान पर रहा. इसके बाद पटियाला (5,50,035) और अमृतसर (5,39,285) का नंबर आता है.

हाईकोर्ट के स्टे का खंडन: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए पन्नू ने स्पष्ट किया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने योजना पर कोई रोक नहीं लगाई है. 

'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' से मिला बड़ा सहारा

बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 50 लाख से अधिक डिजिटल हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

कार्ड वितरण: इस सूची में लुधियाना 5,36,504 कार्ड के साथ सबसे आगे है. वहीं पटियाला में 4,52,030 और जालंधर में 3,65,366 कार्ड वितरित किए गए हैं.

कैशलेस इलाज और बजट: इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त व कैशलेस इलाज दिया जा रहा है. अब तक 50 लाख से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं, जिस पर पंजाब सरकार ने 917 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है.

विपक्ष पर करारा प्रहार

विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए पन्नू ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनाव से पहले किसान कर्ज माफी और घर-घर नौकरी के केवल फॉर्म भरवाए, लेकिन वादे कभी जमीन पर नहीं उतरे. उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार की 'लाडो योजना' पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां 80 लाख महिलाओं की आबादी में से केवल 20 लाख महिलाओं को ही योजना का लाभ मिला है.

पन्नू ने कहा कि मान सरकार बातों में नहीं, काम में विश्वास रखती है. उन्होने कहा 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों मे बिजली के बिल ज़ीरो आ रहे हैं. इसके अलावा किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली दी जा रही है और सिंचाई के लिए नहरी पानी की पहुंच 21% से बढ़कर 80% तक पहुंच चुकी है. First Updated : Friday, 24 July 2026