राजस्थान के अलवर जंक्शन पर सुसाइड या साजिश पति-पत्नी ने खाया जहर, फिर क्यों मांगी जिंदगी की भीख

राजस्थान के अलवर रेलवे जंक्शन पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. एक युवा दंपत्ति ने अपने आपसी विवाद और घरेलू तनाव के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. इस दुखद घटना में पत्नी की मौत हो गई.

calender

राजस्थान: राजस्थान के अलवर रेलवे जंक्शन पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. एक युवा दंपत्ति ने अपने आपसी विवाद और घरेलू तनाव के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. इस दुखद घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

आवेश में लिया गया आत्मघाती फैसला

यह घटना तब हुई जब दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. शेर सिंह, जो चंडीगढ़ गांव का रहने वाला है, घर से बाहर जा रहा था जब उसकी पत्नी निकिता ने कुछ कहा. बहस इतनी बढ़ गई कि शेर सिंह ने गुस्से में कह दिया कि वह मरने जा रहा है. निकिता ने भी गुस्से में कहा कि वह उसके बिना नहीं जिएगी और साथ ही मरेगी.

जहरीली दवा खरीदी

दोनों अलवर रेलवे जंक्शन पहुंचे और वहां शेर सिंह ने जहरीली दवा खरीदी. इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। जब जहर का असर हुआ और तबीयत बिगड़ने लगी, तो उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ. शेर सिंह ने अलवर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को फोन किया और रोते हुए कहा कि उन्होंने जहर खा लिया है और उन्हें बचा लें.

नवजात की मौत से पसरा था मातम

रिश्तेदार ने तुरंत जंक्शन पहुंचे और दोनों को अलवर जिला अस्पताल में दाखिल कराया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात निकिता की मौत हो गई. शेर सिंह की हालत अभी भी नाजुक है और वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है. इस घटना के पीछे एक दर्दनाक वजह भी सामने आई है. करीब डेढ़ महीने पहले इस दंपत्ति के घर एक बच्चे का जन्म हुआ था, लेकिन महज कुछ ही दिनों में नवजात की मौत हो गई. बच्चे को खोने के बाद से ही दोनों अवसाद और मानसिक तनाव में थे। पुलिस इसे आत्मघाती कदम का मुख्य कारण मान रही है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जंक्शन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जहर खरीदने और वहां पहुंचने के सही समय का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि शेर सिंह के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. First Updated : Saturday, 20 June 2026