Rajasthan Election 2023: इस साल के अंत में देश के 5 राज्यो में चुनाव होने है. चुनावी विगुल बज चुका है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने करीब 30 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं. कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है.
इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को बताया था कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में आ जाएगी. हमारी सूची में भाजपा से दोगुने उम्मीदवार होंगे. यानी उनका इशारा कम से कम 82 सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान से था.
बता दे कि हाल ही में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक हुई थी. बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली सूची के नाम तय कर लिए गए हैं. लेकिन पार्टी आलाकमान द्वारा...