Republic Day 2025: दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगी बंद, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी

Republic Day 2025: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें. यह सुनिश्चित करने के लिए कि परेड का आयोजन सुचारू रूप से हो सके, सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है.

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma

Traffic Advisory for Republic Day 2025: देश की राजधानी दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस का उल्लास सुबह से ही देखने को मिल रहा है. इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ और अन्य प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कार्यक्रमों के चलते कई रास्तों को बंद किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही इन रास्तों पर एंट्री दी जाएगी.

घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अलर्ट

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर आप रविवार को कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें. ऐसा न करने पर आप जाम में फंस सकते हैं और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गणतंत्र दिवस के अलावा 26 से 31 जनवरी तक लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम 'भारत पर्व' के लिए भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है.

वाहनों पर प्रतिबंध, आवश्यक सेवाओं को छूट

वहीं आपको बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक के अतिरिक्त आयुक्त डीके गुप्ता ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के केवल आवश्यक वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी. विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा. यह प्रतिबंध परेड समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा. इसके अलावा, लोगों से अपील की गई है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag