जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. सुरक्षाबलों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए और बीते 50 घंटों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. शोपियां और पुलवामा में हुए एनकाउंटर में कुल 5 आतंकियों को मार गिराया गया है.
पहलगाम में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 6-7 मई की रात "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से तबाह कर दिया था. इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा. पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा.
13 मई को शोपियां के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने "ऑपरेशन केलर" के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकी मार गिराए गए.
15 मई को पुलवामा के त्राल इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भी दो आतंकी मारे गए. सेना को यह इनपुट अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से मिला था. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ये ऑपरेशन अंजाम दिया गया.
इन दोनों ऑपरेशनों के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है. सेना ने साफ कर दिया है कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है, और हर आतंकी साजिश का सख्त जवाब दिया जाएगा. First Updated : Thursday, 15 May 2025