Route Diversion in Gorakhpur: गोरखपुर शहर में आज से दिवाली तक इन रूटों पर वाहनों की रहेगी No Entry

Route Diversion in Gorakhpur: धनतेरस और दिवाली के शुभ पर्व पर बाजारों में काफी भीड़ रहने वाली है, जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहन निर्धारित रूप से तय किये स्थान पर ही खड़े किये जाएंगे. रूल्स का पालन न करने पर कार्रवाई कि जाएगी.

Poonam Chaudhary

Route Diversion in Gorakhpur: धनतेरस और दिवाली के शुभ पर्व पर बाजारों में काफी भीड़ रहने वाली है. जिसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया है. SP यातायात श्यामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 10 नवंबर 2023 की सुबह 10 बजे से 12 नवंबर 2023 की रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा. जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहन निर्धारित रूप से तय किये स्थान पर ही खड़े किये जाएंगे. रूल्स का पालन न करने पर कार्रवाई कि जाएगी.

इन मार्गों पर रहेगें वाहन प्रतिबंध - 

1. काली मंदिर से गोलघर की तरफ लोडर - ऑटो और ई - रिक्शा प्रवेश प्रतिबंधित.

2. कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा, GM Post Office तिराहा से गणेश चौराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौराहा से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहा - विजय चौराहा की तरफ - चार पहिया वाहन, लोडर और ऑटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित.

3. शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा - ऑटो व ई - रिक्शा प्रतिबंध.

4. गणेश चौक से विजय चौराहा और विजय चौक से एडी चौराहा व आर्य नगर चौराहा तक जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन प्रतिबंध.

5. कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौराहा से होकर रेती चौराहा व घोष कंपनी चौराहा से नक्खास चौक व Town Hall से एडी चौक तक  - तीन और चार पहिया वाहन व रिक्शा प्रवेश प्रतिबंध.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag