बदनाम ना करो राम का नाम...संसद में जमकर बरसे शशि थरूर, मनरेगा में बदलाव पर सरकार पर किया करारा वार

लोकसभा में ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा को बदलकर नई विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी योजना लाने के विधेयक पर जोरदार हंगामा हआ.

calender

नई दिल्ली: लोकसभा में ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा को बदलकर नई 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी 'वीबी जी राम जी' योजना लाने के विधेयक पर जोरदार हंगामा हआ.

सरकार ने यह बिल पेश किया, जिसमें मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और काम के दिनों को 100 से 125 करने का प्रस्ताव है. कांग्रेस ने इसे गांधीजी की विरासत का अपमान बताया और तीखा विरोध किया. 

संसद में थरूर का तीखा हमला

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लंबे समय बाद पार्टी के साथ पूरी तरह खड़े होकर सरकार पर हमला बोला. तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि गांधीजी का राम राज्य का सपना सामाजिक सुधार का था, राजनीतिक नहीं. महात्मा का नाम हटाना गलत है. उन्होंने पुरानी गीत की पंक्ति याद कर कहा, "देखो ओ दिवानों, ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो."

थरूर ने विधेयक के फंडिंग प्रावधान पर भी निशाना साधा. नए नियम में बजट का बड़ा हिस्सा राज्य सरकारों पर डाला जा रहा है. इससे गरीब राज्य संकट में पड़ जाएंगे, जो पहले से केंद्र पर निर्भर हैं. मजदूरी भुगतान में देरी हो सकती है और योजना कमजोर पड़ जाएगी. 

कांग्रेस के साथ थरूर का सुर मिलना

प्रियंका गांधी ने पहले विरोध किया, फिर थरूर ने समर्थन दिया. थरूर पहले मोदी की तारीफ कर चुके हैं और पार्टी मीटिंगों से दूर रहे हैं. उनके भविष्य पर सवाल उठते रहे. लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस लाइन पूरी तरह अपनाई. इससे साफ हुआ कि वैचारिक मामलों में थरूर अभी भी पार्टी के साथ हैं.

नई योजना के फायदे और विवाद

सरकार का दावा है कि नई योजना विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ी है. इसमें 125 दिन काम की गारंटी, एआई से धांधली रोकना और सोशल ऑडिट मजबूत करना शामिल है. लेकिन विपक्ष कहता है कि यह अधिकार-आधारित गारंटी को कमजोर कर रही है. फंडिंग शिफ्ट से राज्य बोझ में आएंगे. 

गांधी और राम दोनों भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं, इन्हें राजनीतिक विभाजन का शिकार न बनाए. यह बहस ग्रामीण गरीबों की आजीविका से जुड़ी है. संसद में चर्चा आगे बढ़ेगी और विपक्ष बिल को समिति में भेजने की मांग कर रहा है. थरूर का रुख दिखाता है कि कांग्रेस एकजुट होकर लड़ रही है. First Updated : Tuesday, 16 December 2025