Good Friday 2023 : सीएम केसीआर ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को किया याद

सीएम केसीआर ने कहा कि “ईसा मसीह के पार्थिव शरीर को सूली पर चढ़ाने में शामिल लोगों को ईश्वर से क्षमा करने की याचना करने में वह असाधारण थे”।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

आज पूरे विश्व में ईसाई धर्म के लोगों का एक अहम त्यौहार है। यानी आज गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें आज ही के दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर चढ़ाया गया था। इसलिए इस दिन को ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है।

ईसाई धर्म के लोग अपने ईश्वर यीशु के दिए बलिदान को याद करते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया है। उन्होंने ईसा मसीह द्वारा दी गई शिक्षा व उसके महत्व के बारे में बताया है।

सीएम केसीआर बोले

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ईसा मसीह के बलिदानों को याद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाने की अपील की और समाज में अमन-चैन के लिए प्रार्थना की। सीएम केसीआर ने कहा कि “ईसा मसीह के पार्थिव शरीर को सूली पर चढ़ाने में शामिल लोगों को ईश्वर से क्षमा करने की याचना करने में वह असाधारण थे”।

उन्होंने कहा कि “केवल एक दयालु ईसा मसीह के लिए ही संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेम, असहाय, असीम बलिदान के लिए सहानुभूति, निरंतर धैर्य और दुश्मनों के लिए क्षमा के महान गुणों का होना संभव था”। इस अवसर पर सेम केसीआर ने लोगों से इन गुणों का पालन करने पर बल दिया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि “ईसा मसीह की शिक्षाओं ने बिना किसी भेदभाव और भेदभाव के सभी लोगों को एक साथ रहने में बहुत योगदान दिया”।

क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे

ईसा मसीह को यहूदी शासकों ने शारीरिक व मानसिक रुप में बहुत यातनाएं दी थी। इसके बाद उन्होंने ईसा मसीह को क्रॉस पर चढ़ा दिया था। आपको बता दें कि जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन शुक्रवार था। इसलिए इस दिन को ब्लैक फ्राइडे व गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।

यह दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए शोक पर्व है इस दिन लोग चर्च में जाकर ईसा मसीह के द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हैं। खास बात यह है कि इस दिन चर्च में घंटा नहीं बजाते हैं।

calender
07 April 2023, 02:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो