केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान,उपलब्धियों भरा रहा पीएम मोदी का दौरा,इस्लामिक देश दिखा रहे भरोसा

पीएम मोदी के मिस्र दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, इस्लामिक देशों को भी मोदी जी में विश्वास दिखता है। पीएम मोदी को मिस्र का मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी लोकप्रियता और वैश्विक स्तर पर भारत की उभरते हुए ताकत को दिखाता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान
  • इस्लामिक देश पीएम मोदी में दिखा रहे भरोसा
  • उपलब्धियों भरा रहा पीएम मोदी का दौरा:अश्विनी वैष्णव

PM Modi US-Egypt Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र के दौरे से लौटकर देश आ चुके हैं। पीएम मोदी के इन दोनों देशों के दौरे के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों और पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता को लेकर बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

इस्लामिक देश पीएम मोदी में दिखा रहे भरोसा- केंद्रीय मंत्री

पीएम मोदी के मिस्र दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, इस्लामिक देशों को भी मोदी जी में विश्वास दिखता है। पीएम मोदी को मिस्र का मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी लोकप्रियता और वैश्विक स्तर पर भारत की उभरते हुए ताकत को दिखाता है। 

कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके है पीएम मोदी

मिस्र के राजकीय यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है। अभी तक 13 देश ऐसे हैं जो पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाज चुके हैं। जिसमें  सऊदी अरब, अफगानिस्तान, फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात,रूस, मालदीव, भूटान, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, बहरीन समेत और देश शामिल है।

भारत और अमेरिका कई मोर्चों पर मिलकर कर रहे हैं काम: अश्विनी वैष्णव

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत और अमेरिका कई मोर्चों पर मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। अमेरिकी संसद में खड़े होकर सबने पीएम मोदी का स्वागत किया, भारतीयों के लिए व्हाइट हाउस का दरवाजा खोल दिया गया। ये सिर्फ पीएम मोदी नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ों लोगों का सम्मान है। 
 

calender
26 June 2023, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो